sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। मार्किंग का काम भी पूरा हो चुका है सिर्फ सर्टिफिकेशन की औपचारिकता को पूरा करना शेष है। मैदान में स्प्रिंकलर सिस्टम (सिंचाई व्यवस्था)लगाने का काम जारी है उसके बाद घास लगाने का काम होगा। ट्रैक बिछाने में स्टेडियम में कुछ गंदगी (मिट्टी व अन्य) रह गयी है, जिसकी साफ-सफाई का काम होना शेष है। संभावना है कि इस माह के आखिरी सप्ताह या अगले माह के प्रथमार्द्ध में सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को सौंप दिया जाए।
झारखंड गेम्स के एथलेटिक्स स्पर्धा से होगा आगाज़ !
इस बात की पूरी संभावना है कि फरवरी में होनेवाले झारखंड गेम्स के एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन अब बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में ही हो। अभी इसका आयोजन होटवार स्थित मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में प्रस्तावित है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत