sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
पिछले कई माह से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल आयोजनों की बजाय गैर खेल आयोजनों का हब बनता जा रहा है। सरकारी कार्यक्रमों को छोड़ दें तो ताज़ा उदाहरण आंखों के डॉक्टरों के संघ से जुड़ा है। शुक्रवार की शाम से रविवार की शाम तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजन होना है। JSSPS की एथलेटिक्स अकादमी के लगभग 60 बच्चे इसी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं, अब देखना होगा कि वे शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के शोर के बीच अपना अभ्यास कैसे कर पाएंगे। लगभग 3 माह पहले भी मुख्य स्टेडियम इसी तरह का आयोजन रन फ़ॉर विज़न का आयोजन किया गया था। इस तरह के आयोजनों से स्टेडियम में बिछाई गई करोड़ों रुपये की सिंथेटिक ट्रैक के खराब होने का खतरा रहता है लेकिन छपास की बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे क्या असर पड़ता है।
गैर खेल आयोजनों के लिए निःशुल्क मिलता है मुख्य स्टेडियम !
sportsjharkhand.com के पास इस बात के पुख्ता जानकारी है कि 3 माह पहले रन फ़ॉर विज़न कार्यक्रम के लिए आयोजकों से JSSPS ने कोई भी शुल्क जमा नहीं कराया था। LMC के तत्कालीन कर्ता-धर्ता ने आयोजकों के साथ निजी तालुकात बनाने के लिए स्टेडियम का आवंटन निःशुल्क ही कर दिया था। खेल के लिए बने स्टेडियम में खेल का आयोजन हो तो हज़ारों रुपये का ड्राफ्ट और गैर खेलों का आयोजन निःशुल्क ? अंधेरगर्दी की इससे बेहतर मिशाल अगर आपको भविष्य में कहीं मिलेगी तो हमारा विश्वास है कि वो जगह मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ही होगी !
कौन सुनेगा, किसको सुनाए इसलिए चुप रहते हैं
गैर खेल आयोजन जिनके द्वारा किया जा रहा है उनके कार्यक्रमों में राजनेता, अधिकारी, वरिष्ठ मीडियाकर्मी व समाज के Who\'s Who रहते हैं ऐसे में हमारी कौन सुनेगा ? इसलिये चुप रहना ही बेहतर है। सुना है मैडम सबका भला करती हैं ? भैया लगता है आपका भला नहीं हुआ है ? (ये कहना है रोजाना स्टेडियम में अभ्यास करने के लिये आनेवाले एथलीटों के समूह का लेकिन वे अपनी पहचान छुपाना चाहते हैं). आप सभी के समक्ष सच स्वीकारता हूँ कि मैडम ने निजी तौर पर मेरा भी निःशुल्क इलाज किया है लेकिन ये भी सच है कि वे खेल का ज्यादा नुकसान कर रही हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत