sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची/दिल्ली
ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति से निष्कासित खिलाड़ियों से कमिसनखोरी के आरोपी प्रभात शर्मा और यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद उनके अनुज संजय शर्मा को बचाने के लिए अब झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) भी मैदान में कूद पड़ा है। JOA के एक वरीय पदाधिकारी प्रभात के बुलावे पर दिल्ली में हैं, और TFI के सदस्यों से शर्मा बंधुओं के पक्ष में लॉबिंग करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
JOA अध्यक्ष और झारखंड ताईक्वांडो के चेयरमैन आरके आनंद अज्ञात कारणों से शुरू से ही शर्मा बंधुओं का जाने-अनजाने बचाव करते रहे हैं। उन्होंने तो भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सुझाव को नकारते हुए अब तक शर्मा बंधुओं का बचाव किया है। कारण बेहतर वे स्वयं ही बता सकते हैं। अब सहयोग के लिए JOA के वरीय पदाधिकारी को भी बुला लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि आरके आनंद ने मंगलवार को हुए एक बैठक में प्रभात शर्मा को कड़ी फटकार लगाई है।
दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक
अध्यक्ष चेतन आनंद के मौखिक/टेलिफोनिक बुलावे पर TFI कार्यसमिति की बैठक आज दिल्ली में होनी है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि बैठक तभी शुरू होगी जब चेतन आनंद बैठक बुलाने संबंधी पत्र कार्यसमिति के सदस्यों को देंगे। बगैर पत्र के इस बैठक का कोई वैधिक मान्यता नही होगी। दूसरी ओर प्रभात शर्मा और उसके पक्ष में खड़े रणनीतिकारों की कोशिश है कि किसी भी तरह कार्यसमिति के सदस्यों के हस्ताक्षर ले लिए जाएं और शर्मा बंधुओं को अभयदान दिया जाए।
दुष्प्रचार का सहारा !
शर्मा बंधुओं के पक्ष में खड़े लोगों ने TFI के सदस्यों के बीच इस बात का दुष्प्रचार करना शुरू किया है कि sportsjharkhand.com को मैनेज कर लिया गया है। कुकर्मों को छुपाने के लिए एक और झूठ का सहारा लिया जा रहा है। ये सच है कि मिलने और अपना पक्ष रखने के बहाने sportsjharkhand.com प्रबंधन को पिछले 2-3 माह से रांची-धनबाद-दिल्ली में कई बार मैनेज करने और ट्रैप करने की कोशिश इन कुकर्मियों द्वारा की जा चुकी है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि ताईक्वांडो से शर्मा बंधुओं के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हमें किसी का सहयोग मिले या ना मिले।
यही नही यह भी दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है कि JOA ने प्रभात शर्मा को उनकी कर्मठता के लिए वरीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है। हाल में ही सम्पन्न चुनाव में JOA के छह वरीय उपाध्यक्ष चुने गए उनमे प्रभात शर्मा का नाम नही है। अब ये दुष्प्रचार सिर्फ और सिर्फ इसलिए किया जा रहा है कि TFI के लोगों को बताया जा सके कि झारखंड का समर्थन शर्मा बंधुओं के साथ है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत