Sports Jharkhand
वीनू मांकड़ ट्राफी में मजबूत दावेदारी के लिए झारखंड U 19 टीम तैयार
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:29:18

sportsjharkhand.com टीम

रांची


ग्वालियर में 1 अक्टुबर से 23 अक्टुबर तक होने वाले वीनू मांकड़ ट्राफी में खेलने के लिए झारखंड U 19 की टीम सोमवार को ग्वालियर के लिए रवाना हो गई। झारखंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 अक्टुबर को करेगी। साहिल राज की कप्तानी में 15 क्रिकेटरों के साथ बल्लेबाजी कोच मनीष वर्धन व गेंदबाजी कुलदीप शर्मा, ट्रेनर महादेव सिंह व फिजियो अमित पाल भी टीम का हिस्सा हैं। टीम में भारतीय U 19 टीम का हिस्सा रहे पंकज यादव व सुशांत मिश्रा भी शामिल हैं। जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरी टीम को जेएससीए परिवार की तरफ़ से शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी जेएससीए सचिव संजय सहाय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।