sportsjharkhand.com टीम रांची जमशेदपुर
कीनन स्टेडियम में खेले गए वेटरन क्रिकेट मुकाबले में लौह नगरी जमशेदपुर ने कोयले की राजधानी धनबाद को 72 रन से हरा दिया। जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उज्ज्वल दास ने 31, अरुणव दास ने 31, के वी श्रीनिवास ने 25 व आशीष गोड़ ने 23 रन बनाए। धनबाद वेटरन क्रिकेट संघ के लिए कल्याण ने 3 व कमल बट्टा-राजेश ने 1-1 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 14.1 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। जितेंद्र ठाकुर ने 25, संदीप डे ने 24 व राजेश ने 11 रन बनाए। जमशेदपुर की ओर से अनिल सिंह ने 3, रबिन्द्र-दीपक-सुमंत-आसिफ-निक्सन ने 1-1 विकेट लिए। इस तरह के आयोजन को जारी रखने के फैसले के साथ ही ये भी तय किया गया कि धनबाद में नवंबर माह में भी मैच का आयोजन किया जाएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत