Sports Jharkhand
झारखंड राज्य कराटे : दस स्वर्ण के साथ रांची ओवरआल चैम्पियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:22:53

sportsjharkhand.com टीम

रांची

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन के तत्वावधान में रानी सती मंदिर परिसर हनुमान बक्स पोद्दार भवन में सम्पन्न झारखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम दस स्वर्ण के साथ ओवरआल खिताब जीत लिया, वहीं रामगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। रांची की आदिती टोप्पो व रामगढ़ के रवि सोरेन को सर्वश्रेष्ठ कराटेकार चुना गया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में आदिती टोप्पो, अनिमा ग्रेस लकड़ा, शिल्पा शाही, गौरी आनंद, सरताज अली, फाहिम अली, उत्कर्ष कुमार, राजू सरदार, राजनंदनी, मो. बादर आलम, आकाश कुमार, शत्रुंजय चक्रवर्ती, वर्षा कुमारी, रौशन श्रीवास्तव, उर्मिला कुमारी, रवि सोरेन, धृति बोस, रफेल टुडू, बंटी कुमार, रामवृक्ष गंझू, बसंत कुमार, दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

विजेता कराटेकारों के बीच मुख्य तकनीकी निदेशक मानस सिन्हा, रितेश कुमार बॉबी, शैलेश सिंह, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, रंजीत मेहता, शशी पांडेय, संजय मिश्रा, प्रदीप हासंदा, उदय बम्मर्न, अमर वर्मा, उमेश कुमार, सुमित कुमार सहित सीनियर प्रशिक्षकों ने पुरस्कार वितरण किया।