Sports Jharkhand
डॉ नफीस गुट के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अजय मारू ग्रुप के उम्मीदवार बुधवार को करेंगे नामांकन 
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:26:32

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA चुनाव में मंगलवार को डॉ नफीस गुट के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। खास बात ये रही की 15 पदों के लिए हो रहे चुनाव में दो एकल पद के लिए एक ही ग्रुप के दो उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 10 बजे औपचारिक बैठक के बाद सभी उम्मीदवारों को 11 बजे एक साथ नामांकन करना था लेकिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ नफीस अख्तर खान लेट हो गए। उन्होंने बाद में नामांकन पत्र दाखिल किया। वही दूसरी ओर अजय मारू और उनके ग्रुप के कई उम्मीदवारो ने भी मंगलवार को नामांकन किया अन्य उम्मीदवार बुधवार को नामांकन करेंगे। डॉ नफीस के जिन उम्मीदवारों ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया उनमें


अध्यक्ष के एक पद के लिए : डॉ नफीस अख्तर खान


उपाध्यक्ष के एक पद के लिए अजयनाथ शाहदेव


सचिव के एक पद के लिए देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा और संजय सहाय 


कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पीएस सेन


संयुक्त सचिव के एक पद के लिए राजीव बधान व पीएन सिंह


कमिटी सदस्य के 5 पदों के लिए राजेश सिंह, संजय पांडे, श्रवण जाजोदिया, राजकुमार शर्मा, प्रिय वत्स दास, अभय कुमार सिंह


जिला प्रतिनिधि के 4 पदों के लिए संजय सिंह (गढ़वा), प्रवीर कु सिंह (सरायकेला-खरसावां), गोपाल कृष्ण सहाय (चतरा) और चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा (साहेबगंज)


क्लब व स्कूल प्रतिनिधि के एक पद के लिए शंकर 


अजय मारू ग्रुप

अध्यक्ष : अजय मारू



कूलिंग ऑफ में जाने को तैयार नहीं तीन पदाधिकारी


कूलिंग ऑफ में जानेवाले तीन-तीन पदाधिकारियों को सांत्वना देने के लिए नामांकन पत्र भरवाया गया है। ये हैं वर्तमान सचिव पिंटू दा, सहायक सचिव पीएन सिंह और कमिटी सदस्य राजकुमार शर्मा। इनमें से पीएन सिंह 5 टर्म पदाधिकारी रह चुके हैं और JSCA में उनकी पारी खत्म हो गई है। पिंटू दा और राजकुमार शर्मा 2013 और 2016 दोनों कमिटी में क्रमशः सचिव व कमिटी सदस्य थे। लेकिन कुर्सी का प्यार और आका के रणनीतिक आदेश का पालन करते हुए तीनों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।