sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
होटवार स्थित स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स की भव्यता के मोहपाश पड़कर अगर आप घुमने-टहलने का शौक रखते हैं तो सावधान हो जाईये। स्टेडियम के अगल-बगल में आप ना ही टहले तो बेहतर होगा। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे मुख्य स्टेडियम के टाॅवर 1 और टाॅवर दो के बीच लगभग 90 लोगों की मौजूदगी में पीलर से दो बड़े ग्रेनाइट के टुकड़े गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। ग्रेनाइट का एक टुकड़ा बुंडू से आए एक पत्रकार की कार पर गिरा, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गयी (देखें तस्वीर) और एक बड़ा टुकड़ा कार के बगल में जा गिरा। जमीन पर गिरते ही ग्रेनाइट कई टुकड़ों में बंट गया और एक बड़ा टुकड़ा महिला पत्रकार महाराष्ट्र विंग की अध्यक्षा शीतल के हाथ में जा लगा और त्रिपुरा के सुभाष दास भी घायल हो गए। आनन फानन में दूसरी गाड़ी से शीतल जी व सुभाष को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जब ग्रेनाइट गिरा तब निबंधन का काम चल रहा था। पता हो कि नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स द्वारा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के वीवीआइपी गेस्ट हाउस और डाॅरमेट्री में देश के कोने-कोने से आने वाले पत्रकारों के रूकने की व्यवस्था भी की गयी है और कार्यक्रम शनिवार और रविवार को बिरसा मुंडा कला भवन में आयोजित होना है।
40 करोड़ से हुई रिपेयरिंग, 25 करोड़ सलाना मेंटेनेंश पर खर्च
नवंबर 2015 से 2017 तक चले रिपेयरिंग के काम में स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स में सीसीएल ने सीएसआर फंड से कोयलाकर्मियों की गाढ़ी कमाई के 40 करोड़ से ज्यादा रुपये लगा दिए। इसके अलावा प्रतिवर्ष जेएसएसपीएस द्वारा लगभग 25 करोड़ रुपये मेंटेनेंश के नाम पर भी खर्च किए जा रहे हैं फिर भी मेहमानों के जान पर खतरा ग्रेनाइट के रूप में मंडरा ही रहा है।
जीआई तार से बांधकर रखे गए हैं ग्रेनाइट के टुकड़े
पूरे स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स में लगभग सभी पीलर जिसपर ग्रेनाइट लगाया गया है उसे मेंटेनेंश के नाम पर जीआई तार (लोहे की तार) से बांध कर रखा गया है। सीमेंट और बालू के गारे पर सीसीएल के अधिकारियों का विश्वास उठ गया है इसलिए ये कामचलाउ व्यवस्था की गयी है। आप खुद अपनी नजरों से इस बात की तस्दीक कभी भी कर सकते हैं। मुख्य स्टेडियम के मुख्य द्वार के सामने भी यही स्थिति है।
जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही
ढिले और कमजोर हो चुके ग्रेनाइट के टुकड़ों को जीआइ वायर से बांधकर रखना जानलेवा हो सकता है। शुक्रवार को ही अगर किसी पर ग्रेनाइट का टुकड़ा सीधा गीरा होता तो घटना कितनी भयावह हो सकती थी समझा जा सकता है। sportsjharkhand.com पहले भी समय-समय पर सीसीएल द्वारा की जा रही कारगुजारियों को पाठकों के सामने लाता रहा है।
चार घंटे बाद तक पड़े रहे टुकड़े, कोई देखने वाला नहीं
स्पोट्र्स काॅॅम्प्लेक्स परिसर में दोपहर तीन बजे ये घटना घटी। सुरक्षा गार्ड, सफाइकर्मी, बागवानी व अन्य कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद शाम सात बजे तक जमीन पर बिखरे ग्रेनाइट को समेट कर साफ-सफाई तक नहीं की गयी। हमारी टीम जब 6.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रेनाइट के टुकड़े मौजूद थे (देखें तस्वीर)। तीन घंटे से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी साफ-सफाई ना होने से मेंटेनेंश और मैन पावर पर करोड़ो रुपये खर्च होने पर सवाल तो उठने लाजिमी हैं। संभव है कि टुकड़े अभी भी पड़े हों और खबर के माध्यम से जेएसएसपीएस के आधिकरियों को जानकारी हो और साफ-सफाई का काम कल सुबह किया जाए।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत