Sports Jharkhand
मधुकांत पाठक बने को-ऑर्डिनेटर
sportsjharkhand.com टीम रांची
22:11:12
sportsjharkhand.com टीम

रांची

ज़िला स्तर पर एथलेटिक्स के प्रशिक्षक तैयार करने की रणनीति पर काम करते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मई माह में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जोनल स्तर पर आयोजित होनेवाले इस महत्वकांक्षी योजना के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मधुकांत पाठक को यह महती जिम्मेवारी मिलने पर झारखंड एथलेटिक्स संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।