Sports Jharkhand
इमा कराटेकारों ने जीते 18 पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:40:17

sportsjharkhand.com टीम

रांची

कोलकता में सम्पन्न शितोरियु राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में इमा के कराटेकारो ने उम्दा प्रर्दशन करते हुए पांच स्वर्ण सहित 18 पदक झटक कर झारखंड को दूसरा स्थान दिलाया। पहले स्थान पर मेजबान टीम बंगाल रही। खिलाड़ियो के प्रर्दशन से प्रभावित होकर अयोजको ने कोच संसाई अनिल किस्पोट्टा को विशेष रूप से समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इमा के तकनीकी निदेशक सुनील किस्पोट्टा ने सभी विजेता खिलाड़ियो को बधाई दी और सभी कराटेकारों को सम्मानित करने की घोषणा भी की। पदक जीतने वालो में अंजली कुमारी स्वर्ण पदक, आरती टोप्पो स्वर्ण व कांस्य, देवंति कुमारी स्वर्ण वं रजत, आरती कुमारी शर्मा स्वर्ण व रजत, दीपा बिनिता लिंडा स्वर्ण व कांस्य, नीलम प्रसाद दो कांस्य पदक, राज रजत व कांस्य, अक्षय कुमार दो रजत पदक, प्रिया कच्छप रजत व कांस्य, राकेश तिर्की कांस्य पदक हासिल किये।