आरोपी पी एन सिंह की मौजूदगी में JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने अन्य दो आरोपियों संजय पांडे और राजेश्वर सिंह पर कार्रवाई का लिया फैसला

आरोपी पी एन सिंह की मौजूदगी में JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने अन्य दो आरोपियों संजय पांडे और राजेश्वर सिंह पर कार्रवाई का लिया फैसला
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जैसी आशंका थी, वही हुआ। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) में पैसा लेकर क्रिकेटरों को टीम में जगह दिलाने के नाम पर दो आरोपियों संजय पांडे और राजेश्वर सिंह पर कार्रवाई का फैसला लिया है। JSCA के लेवल 1 कोच संजय पांडे पहले ही BDCA के कोषाध्यक्ष पद से और राजेश्वर सिंह BDCA के संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं। शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता वाली एड हॉक कमिटी अपना कार्य करती रहेगी।

sportsjharkhand.com ने पहले ही बताया था कि जांच समिति की रिपोर्ट बड़े आरोपियों को बचाने और छोटे प्यादों पर कार्रवाई करने की दिशा में होगी।

24 अप्रैल को छपी, पढ़े ये रिपोर्ट….

पैसा दो क्रिकेट खेलो मामला : JSCA की जांच कमिटी 26 अप्रैल को सौंपेगी रिपोर्ट, बड़े गुनाहगारों को बचाने के लिए छोटे प्यादों की दी जाएगी बलि

जांच समिति ने सोमवार को FIR करनेवाले खिलाड़ियों का पक्ष जूम मीटिंग के जरिए जाना

पैसा दो क्रिकेट खेलो मामला : JSCA की जांच कमिटी 26 अप्रैल को सौंपेगी रिपोर्ट, बड़े गुनाहगारों को बचाने के लिए छोटे प्यादों की दी जाएगी बलि

 

प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है ये फैसला

प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत है No one can be a judge in his own case मतलब कोई भी व्यक्ति अपने ही ऊपर चल रहे मामले का जज नहीं हो सकता। फिर इस नियम को तोड़ते हुए JSCA के संयुक्त सचिव पी एन सिंह एक आरोपी होने के बावजूद बैठक में कैसे मौजूद रहे। सिर्फ मौजूद ही नहीं रहे बल्कि बैठक के दौरान काफी हो हल्ला भी किया। बैठक के दौरान कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के कई सदस्यों का मौन समर्थन भी पी एन सिंह को प्राप्त रहा। बैठक के तौर तरीकों से नाराज़ अध्यक्ष संजय सहाय ने बैठक के दौरान कई बार नाराजगी दिखाते हुए इस्तीफे तक की बात की।