शिवकुमार ! JSCA का एक और आजीवन सदस्य, जिसके कारनामों की गूंज ED तक पहुंच ही गई

शिवकुमार ! JSCA का एक और आजीवन सदस्य, जिसके कारनामों की गूंज ED तक पहुंच ही गई
रांची

टीम sportsjharkhand.com

मंगलवार को मनी लांड्रिंग मामले में ED ने दुमका, गोड्डा और रांची में भ्रष्टाचारियों के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें से JSCA के आजीवन सदस्य (सदस्यता संख्या 408) शिव कुमार के बरियातू स्थित घर-ऑफिस के कई ठिकानों को भी ED ने खंगाला। ED को आशंका है कि शिवकुमार मनी लांड्रिंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ये पहली बार नहीं है जब केंद्रीय एजेंसियों की जद में JSCA का कोई आजीवन सदस्य आया हो। इससे पहले भी मधु कोड़ा घोटाला, अलकतरा घोटाला, राष्ट्रीय खेल घोटाला, खनन घोटाला या अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हो सब जगह JSCA के आजीवन सदस्यों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हाल के दिनों में खनन घोटाले में JSCA के आजीवन सदस्य अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू (मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार) से ED के अफसरों ने दो दिनों तक पूछताछ की। लगभग इसी दौरान JSCA स्टेडियम निर्माण घोटाले में संजय सहाय दस्तावेजों के साथ ED कार्यालय पहुंचे और अब ED शिव कुमार के ऑफिस बिन बुलाए मेहमान के तौर पर पहुंच गई।

JSCA की सदस्यता संख्या 408

कैसे बना JSCA और घोटालेबाजों का गंठजोड़

दरअसल 2002 में जब IPS अमिताभ चौधरी JSCA (तत्कालीन BCA) के अध्यक्ष बने तो उन्होंने संघ को अपने तरीके से हैंडल किया। अमिताभ ने JSCA पर “पुलिस अधीक्षक” की तरह राज किया, उन्होंने जिला क्रिकेट संघों को “थाना” और आजीवन सदस्यों को “पुलिस लाइन” के तौर पर ट्रीट किया। जब किसी भी थानेदार ने मनमानी की पुलिस लाइन से मनमाफिक बंदे को उठाकर नया थानेदार बना दिया। इस बीच पूरी व्यवस्था को चलाने के लिए मजबूत “सूचना तंत्र” की जरूरत थी इसलिए कुछ “खास” (अपने अपने विधा के पावर ब्रोकर) किस्म के लोगों को JSCA का आजीवन सदस्य बनाकर उपकृत किया गया। इनमें से ज्यादातर लोगों की पूंछ “भ्रष्टाचार” के बोझ तले दबी हुई थी। अब जब भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच ने गति पकड़ी है तो JSCA के उन “खास” लोगों की पोलपट्टी खुलती जा रही है।

ये भी पढ़ें

राज्य के “पावर ब्रोकरों” का ठिकाना बन रहा JSCA

झारखंड, घोटाला और JSCA ! जानिए मधु कोड़ा फेम संजय चौधरी, राष्ट्रीय खेल घोटाला फेम मधुकांत पाठक और अब खनन-जमीन घोटाले का किंगपिन प्रेम प्रकाश का JSCA कनेक्शन