खेल विभाग ने धनबाद DSO दिलीप कुमार द्वारा महिलाकर्मी का मानसिक उत्पीड़न मामले की जांच का जिम्मा धनबाद उपायुक्त को सौंपा, मंतव्य समेत जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश

| रांची |
धनबाद के जिला खेल पदाधिकारी (DSO) के खिलाफ एक महिलाकर्मी द्वारा मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की जांच का जिम्मा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा धनबाद उपायुक्त को सौंपा गया है। विभाग की ओर से 24 जून को उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र संख्या 08/आ.01/2024/938 द्वारा धनबाद उपायुक्त को निर्देशित किया गया है कि
“उक्त परिवाद पत्र की छाया प्रति संलग्न करते हुए अनुरोध है कि परिवाद पत्र में अंकित मामलों की गहन जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन अपने मंतव्य के साथ शीघ्र उपलब्ध कराने की कृपा की जाए”

पता हो कि धनबाद DSO दिलीप कुमार के खिलाफ उन्ही की ऑफिस में कार्यरत एक महिलाकर्मी ने मानसिक उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाते हुए 12 जून को विभागीय सचिव को परिवाद पत्र लिखा था।

sportsjharkhand.com ने 13 जून को ही खबर छाप इस मामले को उजागर किया था 👇🏻
शर्मनाक !
महिला कर्मी ने धनबाद DSO दिलीप कुमार पर “गंदी निगाह” रखने का लगाया आरोप, कहा – मेरे साथ अनहोनी हुई तो DSO होंगे जिम्मेवार
खेल सचिव मनोज कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की