एशियाई खेलों में भाग लेने हांगझोऊ, चीन जाएगी झारखंड की फ्लोरेंस बारला, 4 गुना 400 मीटर रिले में लेगी भाग

एशियाई खेलों में भाग लेने हांगझोऊ, चीन जाएगी झारखंड की फ्लोरेंस बारला, 4 गुना 400 मीटर रिले में लेगी भाग
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

भाटिया एथलेटिक्स अकादमी की प्रशिक्षु फ्लोरेंस बारला चीन के हांगझोऊ में आयोजित होनेवाले एशियाई खेलों में भाग लेगी। फ्लोरेंस बारला एथलेटिक्स के महिला वर्ग में 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखेंगी। हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए 24 अगस्त को घोषित भारतीय टीम में फ्लोरेंस बारला को भी जगह मिली है। फ्लोरेंस अभी रेलवे में कार्यरत हैं और बिलासपुर में पदस्थापित हैं। पता हो कि फ्लोरेंस बारला ने एशियाई खेलों के लिए 16 जून को ही सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान पात्रता हासिल कर ली थी।

फ्लोरेंस के चयन पर उनके कोच आशु भाटिया, अन्य प्रशिक्षक व खेल प्रशासकों ने बधाईयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में खुशियां मनाई जा रही हैं। 

16 जून को sportsjharkhand.com पर छपी खबर

खुशखबरी : झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने हांगझोऊ एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए किया क्वालीफाई

खुशखबरी : झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने हांगझोऊ एशियाई खेलों के 400 मीटर रिले के लिए किया क्वालीफाई