निदेशालय ने मुख्यमंत्री कप आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता स्थगित की

| रांची |
बुधवार को खेल निदेशक ने 29 सितंबर से 14 नवंबर तक मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया था और सभी जिला खेल पदाधिकारियों को तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया था। बगैर तैयारी के पत्र जारी होने के बाद sportsjharkhand.com ने कई पिछले वर्ष के टी शर्ट गोदाम में पड़े होने, टेंडर नहीं होने, जिला से टी शर्ट/जर्सी का साइज नहीं मंगवाने समेत कई सवाल उठाए थे। उपरोक्त सवालों का जवाब अधिकारियों के पास नहीं था और गलतियां सामने आने के बाद मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित पत्र जारी होने के 24 घंटे के अंदर ही उसे वापस लेने का पत्र जारी कर दिया गया है।
जानकारी मिली है कि उपरोक्त सवालों का जवाब ढूंढने के बाद पूरी तैयारी के साथ निदेशालय जल्द ही आयोजन संबंधी पत्र जारी करेगा।

बुधवार को छपी इसी खबर के बाद निदेशालय ने दोबारा जारी किया पत्र
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 29 सितंबर से, निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल