फाइनल WOMEN’S नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के लिए 8 तीरंदाज क्वालीफाई : देखें लिस्ट

फाइनल WOMEN'S नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के लिए 8 तीरंदाज क्वालीफाई : देखें लिस्ट
रांची

टीम sportsjharkhand.com

खेलो इंडिया वोमेन्स नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के लिए झारखंड के सिल्ली से कुल 8 तीरंदाज क्वालीफाई किए गए हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। क्वालिफिकेशन लिस्ट में सीनियर कंपाउंड डिवीजन में मधुमिता कुमारी, अनिता कुमारी। जूनियर कंपाउंड डिवीजन में बबीता कुमारी। सीनियर डिवीजन में दीप्ति कुमारी, जूनियर रिकर्व डिवीजन में भावना कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत, रीता सवैया का नाम शामिल है। बता दें कि कुल आठ तीरंदाजों में पांच सिल्ली आर्चरी सेंटर कि प्रशिक्षु है।

गौरतलब है कि कुल पांच नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता के बाद यह फाइनल टूर्नामेंट हरियाणा के सोनीपत में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा।