अजय मारू को JSCA से क्यों निकाला ? झारखंड हाई कोर्ट ने रिट पिटीशन की सुनवाई के बाद JSCA को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

| रांची |
2019 में राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) से हटाए जाने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। रिट पिटीशन WPC/2082/2022 की सुनवाई के दौरान सोमवार को हाई कोर्ट ने ऐसा निर्देश दिया। पता हो कि 2019 के JSCA चुनाव के बाद पूर्व सांसद होने के बावजूद लेटर हेड पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का उपयोग करने के आरोप संबंधी खबर छपने के बाद अजय मारू की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इसी के खिलाफ अजय मारू ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।