सुब्रतो कप विजेता खिलाड़ियों की आड़ में जब CM से मिलने पहुंच गए झारखंड शिक्षा परियोजना के “वेंडर”

सुब्रतो कप विजेता खिलाड़ियों की आड़ में जब CM से मिलने पहुंच गए झारखंड शिक्षा परियोजना के "वेंडर"
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

U 17 सुब्रतो कप प्रतियोगिता के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर जब झारखंड की बालिका खिलाड़ी रांची पहुंची तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको अपने आवास पर आमंत्रित किया। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित भी किया। इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी की।

इन तस्वीरों को देखने से एक बात साफ हो गई कि इस दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारी कर्मचारी पीछे पीछे रहे और शिक्षा परियोजना में भोजन और खेल सामग्री उपलब्ध करानेवाले वेंडर आगे आगे रहे।

कैटरर अभिमन्यु सिंह CM का अभिवादन करते हुए

गोल घेरे में CM के साथ दिख रहे इन साहेब का नाम है इन जनाब का नाम अभिमन्यु सिंह बताया जा रहा है और ये कैलाश कैटरर के मालिक बताए जाते हैं। कैलाश कैटरर झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यक्रमों में भोजन उपलब्ध कराने का काम करते है।

Sports Junction के नरेश मेहता विक्ट्री साइन दिखाते हुए

CM के पीछे नरेश मेहता

दूसरी और तीसरी तस्वीर में जो साहेब CM साहेब के पीछे विक्ट्री साइन के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, इनका नाम है नरेश मेहता। अपर बाजार में Sports Junction नाम का दुकान चलाते हैं। 

 

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी तो CM आवास में समझ आती है लेकिन ये दोनों ‘वेंडर्स CM तक कैसे पहुंच गए ? इन दोनों को CM आवास तक कौन लेकर गया ? क्या झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारियों की मिलीभगत से ये दोनों CM से मिलने पहुंच गए या ये दोनों वेंडर पहले से ही CM आवास में मौजूद थे ?

 

“अपने ये गंभीर मामला संज्ञान में लाया है। इस मसले पर आज ही जांचोपरांत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी”

आदित्य रंजन, राज्य परियोजना निदेशक