RDCA की AGM में सर्वसम्मति से निर्णय अगले 4 वर्षों के लिए IAS अविनाश कुमार अध्यक्ष और शैलेंद्र कुमार सचिव निर्वाचित

| रांची |
JSCA स्टेडियम प्रांगण में रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) की वार्षिक आमसभा (AGM) में वर्तमान कमिटी को ही अगले चार वर्षों 2024- 28 के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया। अगले चार वर्षों तक IAS अविनाश कुमार अध्यक्ष और शैलेंद्र कुमार सचिव बने रहेंगे। AGM के दौरान सभी एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान RDCA के सदस्य के रूप में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष संजय सहाय ने भी हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित कमिटी इस प्रकार रहेगी
अविनाश कुमार IAS (अध्यक्ष), राज कुमार शर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष), अरविंद कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), सुनील कुमार Retd IAS (उपाध्यक्ष), विभूति भूषण प्रसाद (उपाध्यक्ष), शैलेन्द्र कुमार (सचिव) व सौमित्र पटनायक (कोषाध्यक्ष)। कार्यकारणी सदस्य के रूप में चंचल भट्टाचार्य, अनवर मुस्तफा, मोहम्मद उजैर, सुरेश कुमार, मुजफ्फर अली और रमेश कुमार।
चेयरमैन के पद पर मनोनयन के लिए निर्वाचित कमिटी अधिकृत
अमिताभ चौधरी के निधन के बाद से ही RDCA के चेयरमैन का पद खाली है। इस पद पर मनोनयन के लिए निर्वाचित कमिटी को अधिकृत कर दिया गया है।
पूर्व क्रिकेटरों को सदस्यता देने का मामला उठा, मिला आश्वासन
पूर्व रणजी क्रिकेटर सुभाष चटर्जी ने RDCA में राज्य का प्रतिनिधित्व करनेवाले पूर्व क्रिकेटरों को सदस्यता देने की मांग रखी। सुभाष चटर्जी ने लोधा कमिटी की सिफारिशों के अनुकूल जिला स्तर पर भी प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने कहा कि कमिटी इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेगी। सभी क्लबों को वोटिंग राइट्स का मामला भी उठा लेकिन चेयर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 की ऑडिट रिपोर्ट तैयार नहीं कराने का मुद्दा भी उठा जिसपर मंच का जवाब आया कि कोविड काल के कारण कई तकनीकी दिक्कत थी, जल्द ही इसका ऑडिट करा लिया जाएगा।