U-20 जूनियर महिला / पुरुष, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 : भाग लेने के लिए जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल, 29 अप्रैल 2023 को

U-20 जूनियर महिला / पुरुष, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 : भाग लेने के लिए जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल, 29 अप्रैल 2023 को
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य U-20 जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 29 अप्रैल सुबह 10 बजे से गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में
2003, 2004, 2005 और 2006 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, सभी का ओरिजिनल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य किया गया है।

इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, U-20 जूनियर, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है

पुरुष ग्रीको रोमन

1-55kg
2-60kg
3-63kg
4-67kg
5-72kg
6-77kg
7-82kg
8-87kg
9-97kg
10-130kg

पुरुष फ्री-स्टाइल

1-57kg
2-61kg
3-65kg
4-70kg
5-74kg
6-79kg
7-86kg
8-92kg
9-97kg
10-125kg

महिला भार वर्ग

1-50kg
2-53kg
3-55kg
4-57kg
5-59kg
6-62kg
7-65kg
8-68kg
9-72kg
10-76kg