U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 के लिए चयन ट्रायल 13 अप्रैल को

U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 के लिए चयन ट्रायल 13 अप्रैल को
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य U-17 सब जूनियर बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल का आयोजन 13 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार रांची में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 2006, 2007, (एवं 2008 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी (खिलाड़ी) भाग ले सकेंगे।

खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक नंदिनी नगर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित U-17 सब जूनियर, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के भार वर्ग

बालक ग्रीको रोमन एवं फ्रीस्टाइल

1-45kg
2-48kg
3-51kg
4-55kg
5-60kg
6-65kg
7-71kg
8-80kg
9-92kg
10-110kg

बालिका भार वर्ग

1-40kg
2-43kg
3-46kg
4-49kg
5-53kg
6-57kg
7-61kg
8-65kg
9-69kg
10-73kg