U-14 SGFI फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 : झारखंड बालक एवं बालिका टीम की शानदार जीत

U-14 SGFI फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 : झारखंड बालक एवं बालिका टीम की शानदार जीत
रांची

टीम sportsjharkhand.com

एसजीएफआई अंडर 14 फुटबॉल में झारखंड की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। बालक वर्ग में झारखंड ने सीबीएससी को 12-0 से हराया है। बालिका वर्ग में झारखंड ने तमिलनाडु की टीम को 5-1 से पराजित किया है।

देखें परिणाम….

पंजाब बनाम उत्तराखंड के बीच खेले गए बालक वर्ग फुटबॉल में उत्तराखंड ने पंजाब को 3-0 से दी शिकस्त।

मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेले गए बालिका वर्ग मुक़ाबले में पश्चिम बंगाल ने 5 गोल कर जीता मैच।

हरियाणा बनाम कर्नाटक के बीच खेले गए बालक वर्ग मुक़ाबले में हरियाणा ने 4-0 से कर्नाटक को दी शिकस्त।

आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच खेले गए बालक वर्ग मुक़ाबले में एमपी ने आंध्रप्रदेश को 4-0 से हराया।

छत्तीसगढ़ बनाम असं के बीच खेले गए बालक वर्ग मुक़ाबले में असं ने छत्तीगढ़ को 2-0 से दी मात।

केंद्रीय विद्यालय बनाम आंध्रप्रदेश के बीच खेले गए बालक वर्ग मुक़ाबले में केंद्रीय विद्यालय ने दो गोल कर मैच जीता।

महाराष्ट्र बनाम केरल के बीच खेले गए बालिका वर्ग मुक़ाबले में महाराष्ट्र की टीम ने 4 और केरल की टीम ने 2 गोल किया। महाराष्ट्र जीता।

पश्चिम बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश बालक वर्ग मुक़ाबले में पश्चिम बंगाल की टीम ने 7-0 के बड़े अंतर् से मैच जीता।

झारखंड बनाम सीबीएससी बालक वर्ग मुक़ाबले में झारखंड की टीम की शानदार जीत, 12-0 से सीबीएससी को दी शिकस्त।

झारखंड बनाम तमिलनाडु बालिका वर्ग मुक़ाबले में झारखंड की टीम ने 5-1 से मैच जीता।

गुजरात बनाम असम बालिका वर्ग मुक़ाबले में असम ने 2-0 से जीत अपने नाम किया।

सीआईएससीई बनाम विद्याभारती मुक़ाबले में सीआईएससीई ने 10 गोल कर मैच जीता।

तमिलनाडु बनाम आईपीएससी बालक वर्ग मुक़ाबले में तमिल नाडु ने एक गोल कर जीता मैच।

चंडीगढ़ और तेलंगाना के बीच खेले गए मुक़ाबले में चंडीगढ़ टीम ने 12-0 से जीता मैच।

बालिका वर्ग मुक़ाबले में मणिपुर ने तेलंगाना को 7-0 से से दी शिकस्त।

बालिका वर्ग प्री क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार ने सीआईएससीई को 1-0 से किया पराजित।

केरल बनाम असम के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में केरल ने असम को 3-0 से हराया।

बालक वर्ग मुक़ाबले में महाराष्ट्र की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को 5-0 से दी शिकस्त।

राजस्थान बनाम आईबीएससो के मैच में राजस्थान ने 2-0 से जीत अपने नाम किया।

झारखंड की झोली में एक और जीत, असम को बालिका टीम ने 4-0 से दी शिकस्त।

गुजरात बनाम जम्मू कश्मीर के बीच हुए मुक़ाबले में जम्मू कश्मीर ने गुजरात को 5-0 से हराया।

छत्तीसगढ़ ने पुडुचेरी के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत, बालक टीम ने 9-0 से पुडुचेरी को हराया।

हरयाणा की बालक टीम ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में 9-1 से आंध्रप्रदेश को हराया।

बिहार और मणिपुर की बालिका टीम के बीच खेले गए क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में मणिपुर की बालिका टीम ने बिहार को 4-0 से दी शिकस्त।