दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता
sportsjharkhand.com टीम
रांची
दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के U-14 बालक वर्ग में रांची जबकि अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में गुमला की टीम ने खिताब जीता। बिरसा स्टेडियम का मैदान बारिश के बाद खराब होने के कारण रांची कॉलेज मैदान में खेले गए अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में रांची ने गुमला को 3-2 से पराजित किया। निर्धारित समय तक गोल रहित इस मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। U-17 बालक वर्ग के फाइनल में गुमला ने रांची को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से पराजित किया। निधार्रित समय तक ये मुकाबला भी गोल रहित रहा। U-17 बालिका वर्ग में गुमला ने रांची को 1-0 से पराजित किया। गुमला की ओर से संतोषी कुमारी ने विजयीदायी गोल किया। खिलाड़ियों के बीच रांची के उपविकास आयुक्त शशि रंजन, खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार, अवर सचिव वेद मोहन रत्न ने पुरस्कार वितरण किया। आगुन्तकों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन शाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर देवन्द्र सिंह, प्रदीप मिर्धा, नईम अंसारी, शिवमुनी प्रसाद, गणेश भारती, गोपाल कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।