विभागीय सचिव ने जिला खेल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुलाई को बुलाई

| रांची |
पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव ने जिला खेल पदाधिकारियों (DSO) की समीक्षा बैठक 18 जुलाई को बुलाई है। बैठक के एजेंडे में 12 बिंदुओं पर पूरी तैयारी के साथ सभी DSO को आने का निर्देश दिया गया है। इनमें से प्रमुख हैं
1. जहां जहां प्रखंड स्तरीय स्टेडियम नहीं है, उसका प्रस्ताव
2. स्वीकृत/निर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम की डिटेल रिपोर्ट, जहां रिपेयरिंग/रेनोवेशन की जरूरत हो उससे जुड़ा प्रस्ताव
3. सिदो कान्हू युवा क्लब निबंधन की अद्यतन स्थिति
4. माननीय विधायकों, विधानसभा समितियों द्वारा पूछे गए प्रश्न या दिए गए निर्देशों के संबंध में अद्यतन स्थिति
5. आवंटित राशियों का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं अव्ययवार व्यय विवरणी
इसके अलावा जिला स्तर पर कला संस्कृति भवन के निर्माण की उपयोगिता पर मंतव्य, अखड़ा निर्माण, एक पर्यटन स्थल को विकसित करने का प्रस्ताव, एसी डीसी बिल का समायोजन और बजट होटलों के लिए भूमि की उपलब्धता जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। समीक्षा बैठक में खेल निदेशक, पर्यटन निदेशक और सांस्कृतिक निदेशक को भी बुलावा भेजा गया है। इस निमित्त विभाग की ओर से पत्र 5 जुलाई को जारी कर दिया गया है।