sportsjharkhand.com टीम
रांची
ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के महासचिव और खिलाड़ियों से कमिसनखोरी के आरोपी प्रभात शर्मा को संघ से बाहर कर दिया गया हैं। TFI अध्यक्ष चेतन आनंद की मनाही (देखें तस्वीर) के बावजूद कार्यसमिति के तीन-चार सदस्यों को छोड़कर सभी सदस्य और 20 से ज्यादा राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में एक आपात बैठक कर सर्वसम्मति से प्रभात शर्मा को TFI के महासचिव पद से हटा दिया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी IOA के पदाधिकारियों को भी दे दी गई है। sportsjharkhand.com की टीम ने TFI के चुनाव में बरती गई अनियमितता और प्रभात शर्मा-संजय शर्मा के कुकर्मों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई थी, जिसका बड़ा असर देखने को मिला है। TFI के अध्यक्ष चेतन आनंद (आर के आनंद के पुत्र) ने प्रभात शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कि जिसके खिलाफ आज संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पता हो कि TFI का AGM 8 जुलाई को होना था उससे पहले ही घमासान मच गया है।
sportsjharkhand.com पर एक के बाद एक सनसनीखेज ऑडियो टेप जारी होने के बाद IOA ने प्रभात शर्मा को बाहर निकालने का कड़ा संदेश TFI अध्यक्ष और उनके पिता को दिया था। लेकिन किस कारणवश कार्रवाई नही हो रही थी ये तो चेतन आंनद और उनके सलाहकार ही बता सकते हैं।
IOA की पैनी नज़र है घटनाक्रम पर
IOA के सूत्रों ने बताया कि ऑफिस में शुक्रवार की बैठक के बाद कुछ दस्तावेज़ जमा कराए गए हैं। पूरे मसले पर IOA की नज़र बनी हुई है। TFI में सबकुछ ठीक नही चलने से IOA का एक बड़ा तबका काफी अर्से से नाराज चल रहा है।