CCC चुनाव के लिए टीम भानु ने जारी किया घोषणा पत्र, सबका साथ…क्लब का विकास का वायदा दोहराया

| रांची |
21 सितंबर को कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर टीम भानु ने अपना घोषणा पत्र शुक्रवार को द रांची प्रेस क्लब में जारी किया। सबका साथ…क्लब का विकास के मूल मंत्र के साथ टीम भानु ने सदस्य केंद्रित आदर्श सेवा उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। महिला सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला प्रकोष्ठ, बेटी के ब्याह पर सदस्यों को 25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, सदस्य के नहीं रहने पर उसके स्पाउस और बच्चों तक सदस्यता का हस्तांतरण, खेल में पेशेवर प्रशिक्षण, स्विमिंग पूल साल भर चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना, फैमिली पिकनिक, मूवी शो का आयोजन, सदस्यों के साथ आने वाले चालको- सुरक्षाकर्मियों-अन्य स्टाफ के लिए किफायती विश्राम व भोजन क्षेत्र विकसित करना, सदस्यों के सुझाव, शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए शिकायत प्रकोष्ठ के गठन के साथ CCC में कार्यरत लगभग 120 कर्मियों के बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने का भी वायदा टीम भानु ने अपने घोषणा पत्र में किया है। प्रेस वार्ता के दौरान टीम भानु के 12 सदस्य मौजूद थे। एक सदस्य जमशेदपुर में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए।