टीम भानु ने JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय मामले में इलेक्शन कमिटी के पास दर्ज कराई शिकायत, नामांकन रद्द करने की मांग

टीम भानु ने JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय मामले में इलेक्शन कमिटी के पास दर्ज कराई शिकायत, नामांकन रद्द करने की मांग
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बाई लॉज के खिलाफ जाकर कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) चुनाव में JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय द्वारा नामांकन पत्र भरने और उसे इलेक्शन कमिटी द्वारा स्वीकार करने की खबर sportsjharkhand.com पर छपने के बाद चुनाव की गर्माहट बढ़ गई है। मंगलवार को टीम भानु ने इस मामले की शिकायत इलेक्शन कमिटी से करते हुए मनोज कुमार पांडेय का नामांकन रद्द करने की मांग की है। टीम भानु के 13 प्रत्याशियों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत पत्र और उससे जुड़े दस्तावेज इलेक्शन कमिटी को सौंपे गए हैं और कार्रवाई की मांग की गई है।

 

“हमारी टीम को विश्वास है कि इलेक्शन कमिटी ससमय नियमानुसार कार्रवाई करेगी”

भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रत्याशी, टीम भानु