टाटीसिलवे का युवा फुटबॉलर रिदम राज मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के साथ फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के एक्पोजर टूर पर जाएगा

टाटीसिलवे का युवा फुटबॉलर रिदम राज मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के साथ फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के एक्पोजर टूर पर जाएगा
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

टाटीसिलवे का रहनेवाला 14 वर्षीय युवा फुटबॉलर रिदम राज आगामी 6 जुलाई से लगभग एक महीने तक फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के एक्पोजर टूर पर जाएगा।  मोहाली स्थित प्रतिष्ठित मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब के प्रशिक्षु के तौर पर रिदम राज यूरोपीय देशों के दौरे पर रहेगा। लगभग एक माह के एक्पोजर टूर पर मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब चार देशों में खेली जानेवाली चार प्रतियोगिताओं में भी भाग लेगा। रिदम राज मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब जाने से पहले एस एस+2 उच्च विद्यालय, सिमडेगा स्थित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का प्रशिक्षु रह चुका है और एतवा उरांव से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है। एक्पोजर टूर को लेकर रिदम राज के पिता राजेंद्र नायक, माता पूनम देवी समेत सभी परिजन और ग्रामवासी उत्साहित हैं। सभी ने रिदम राज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

यूरोप में इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगा रिदम राज

हेलसिंकी कप : फिनलैंड

गोठिया कप : स्वीडन

नॉर्वे कप : नॉर्वे

डेन कप : डेनमार्क