इंडियन ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुमला की सुप्रीति कच्छप को रजत पदक

इंडियन ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुमला की सुप्रीति कच्छप को रजत पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बेंगलुरु में आयोजित प्रथम इंडियन ग्रांड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को गुमला की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुप्रीति कच्छप ने 5000 मीटर में 16:54.23 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीत राज्य का नाम रौशन किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण उत्तरप्रदेश की बेबी एवं कांस्य पदक रेलवे की पूनम दिनकर ने जीता। वही गिरीडीह की संघमित्रा महता पांचवे स्थान पर रहीं। इस उपलब्धि पर सुप्रीति के प्रारंभिक कोच प्रभात रंजन तिवारी समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।