सुब्रतो कप फुटबॉल U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, दिल्ली को 23-0 से रौंदा

सुब्रतो कप फुटबॉल U 17 बालिका वर्ग में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, दिल्ली को 23-0 से रौंदा
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

संत पैट्रिक आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, गुमला, झारखंड की बालिका U 17 टीम ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली को अपने पहले लीग मैच में 23-0 से हराकर सुब्रतो कप फुटबॉल में धमाकेदार आगाज किया है। ग्रुप F के पहले मुकाबले में इतने बड़े अंतर से जीत के बाद विरोधी टीमों में दहशत का माहौल है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में U 17 के मुकाबले 19 से 26 सितंबर तक दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम, तेजस फुटबॉल ग्राउंड, सुब्रतो फुटबॉल ग्राउंड के साथ ही गुरुग्राम के जीडी गोयनका स्कूल में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। साथ में बांग्लादेश और नेपाल की टीमें भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।