मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 26 जनवरी तक राज्य टेनिस प्रतियोगिता

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 26 जनवरी तक राज्य टेनिस प्रतियोगिता
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

खेल निदेशक संदीप कुमार ने 23 से 26 जनवरी तक आयोजित होनेवाली राज्य टेनिस प्रतियोगिता के मैस्कॉट “ROARKE” का अनावरण मंगलवार को किया। प्रतियोगिता का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित टेनिस कोर्ट पर खेला जाएगा। झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य टेनिस प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह द्वारा निदेशक महोदय को झारखंड टेनिस एसोसिएशन का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।