SGFI U 19 एथलेटिक्स में सुजाना लकड़ा ने 100 मीटर हर्डल्स में जीता स्वर्ण, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा की पुत्री हैं सुजाना

SGFI U 19 एथलेटिक्स में सुजाना लकड़ा ने 100 मीटर हर्डल्स में जीता स्वर्ण, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा की पुत्री हैं सुजाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

 

U 19 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के 66वें राष्ट्रीय खेल में गुरुवार को महिला एथलेटिक्स के 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में झारखंड की सुजाना लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। निदेशक सरोजनी लकड़ा की सुपुत्री सुजाना लकड़ा ने 15.23 सेकेंड का समय निकालते हुए खेलों में झारखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। सुजाना SAI SAG मोरहाबादी में विनोद सिंह से प्रशिक्षण लेती हैं। सुजाना की स्वर्णिम उपलब्धि पर खेल प्रशंसकों और खेल प्रशासकों ने बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।