13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए ट्रायल 27 मई को रांची में

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए ट्रायल 27 मई को रांची में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम का गठन किया जाना है।

इसे लेकर हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 27 मई , 2023 को सुबह 8 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में आयोजित किया गया है।

चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा चंजोपराज्त उम्र पात्रता प्रमाण पत्र और जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

इसकी जानकारी हॉकी झारखंड द्वारा दी गई है।