सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप 2023 : 16 सितंबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल

सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप 2023 : 16 सितंबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल
रांची/सिमडेगा

टीम sportsjharkhand.com

हॉकी सिमडेगा द्वारा 18वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के 18वें दिन पुरुष वर्ग के दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए, लिटिल टाइगर क्लब A टीम और STC सिमडेगा ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाया है।
जबकि महिला वर्ग में STC लचड़ागढ़ A, STC सिमडेगा, एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा और STC लचड़ागढ़ B टीम अपने पुल में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है।

महिला वर्ग सेमीफाइनल कल 16 सितंबर को सुबह 6 बजे से एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा और STC सिमडेगा के बीच।

STC लचड़ागढ़ A और STC लचड़ागढ़ B सुबह 8 बजे।

पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल

गोसनार कॉलेज सिमडेगा और ST ब्रदर सिमडेगा 2 बजे।

लिटिल टाइगर बनाम STC सिमडेगा के बीच होगा 4 बजे से।