झारखंड के नाजिम सिद्दीकी इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलेंगे

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सोनेट क्रिकेट क्लब, रांची के स्टार खिलाड़ी नाजिम सिद्दीकी इस वर्ष इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलेंगे। झारखंड रणजी टीम के कप्तान रह चुके नाजिम सिद्दीकी प्ले माउथ क्रिकेट क्लब के लिए खेलेंगे। क्लब क्रिकेट खेलने के लिए नाजिम इंग्लैंड पहुंच गए हैं और 4 सितंबर तक मैच खेलेंगे। जानकारी मिली है कि झारखंड के तीन क्रिकेटटर नाजिम सिद्दीकी, कुमार कुशाग्र और सूरज कुमार इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलेंगे। नाजिम समेत खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्लब के मुख्य कोच पूर्व रणजी खिलाड़ी एसपी गौतम, आसिफ सहित सभी खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी है।


