नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप : दूसरे दिन खेले गए 500 मुकाबले

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल 500 मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को प्वाइंटइ फाइट, लाइट कॉन्टैक्ट और म्यूजिकल फॉर्म के लगभग मुकाबले हुए। इस चैंपियनशिप का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त तक चलेगा।