स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष बने मानस सिन्हा, जगनंदन पौराणिक और हेजाज असदक उपाध्यक्ष तो अमित कुमार चौधरी सचिव

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष बने मानस सिन्हा, जगनंदन पौराणिक और हेजाज असदक उपाध्यक्ष तो अमित कुमार चौधरी सचिव
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड का रविवार को एजीएम सह चुनाव संपन्न हुआ। मौके पर सत्र 2023 – 27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बताते चलें कि स्पोर्ट्स कोड के तहत पिछले दो सत्र से महासचिव पद पर रहे के के सिंह ने स्वेच्छा से अपना पद त्याग दिया है।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सत्र 2023 – 27 के नई कार्यकारिणी

प्रेसिडेंट – मानस सिन्हा

वाइस प्रेसिडेंट -1. जगनंदन पौराणिक

2. हेजाज असदक

जनरल सेक्रेटरी – अमित कुमार चौधरी

ज्वाइंट सेक्रेटरी

1. धनंजय श्रीवास्तव
2. शशि पांडे
3. नरेंद्र सिन्हा
4. पंकज सिंह
5. शेख मोहम्मद नसीमुद्दीन

ट्रेजरर– उदय कुमार

एग्जीक्यूटिव मेंबर

सद्दाब खान, विमल दीप लाल, गणेश सी कालिंदी, मदन लाल, नरेश हिस्सा, श्रवण साहू, संतोष गोस्वामी।

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सुरेश कुमार आब्जर्वर के रूप में इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए।