सब जूनियर-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में झारखंड के राणा प्रताप ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता स्वर्ण पदक

सब जूनियर-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में झारखंड के राणा प्रताप ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता स्वर्ण पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

भुवनेश्वर में आयोजित हो रही सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में झारखंड के राणा प्रताप ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। बताते चले की इसी प्रतियोगिता के पहले दिन राणा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक जूनियर बॉयज ग्रुप वन में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

राणा प्रताप की उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के आजीवन अध्यक्ष रामबालक सिंह, अध्यक्ष बरखा शिन्हा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, अर्चित आनंद, शैलेश सहाय समेत अन्य पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।