कराटे रेफरी सेमिनार का आयोजन : राज्य के 18 जिलों के 46 कराटे प्रशिक्षक ले रहे हैं हिस्सा

कराटे रेफरी सेमिनार का आयोजन : राज्य के 18 जिलों के 46 कराटे प्रशिक्षक ले रहे हैं हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वाधान में आज शनिवार को मोरहबादी स्थित धुमकुड़िया भवन में कराटे रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया।

दुबई से आए हुए एशियन कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन मेम्बर एवम वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के A क्लास के रेफरी भास्कर सिनौवस्सने ने इस सेमिनार में WKF के नए रूल 2023 के बारे में विधिवत और विस्तृत जानकारी दी है।

मौके पर लिखित और प्रैक्टिकल
दोनो तरह से जानकारी साझा की गई। सेमिनार में झारखण्ड के 18 जिलों से 46 कराटे प्रशिक्षको ने भाग लिया।

इसमें झारखंड के WKF कोच सेंसाई हेजाज असदक और राष्ट्रीय क्लास A रेफरी सेंसाई मनोज शर्मा, सेंसाई नरेंद्रा सिन्हा, सेंसाई शशि पांडे, संजय सोनकर, सुमित कुमार ने हिस्सा लिया।

रविवार को काता प्रेक्टिकल टेस्ट होगा। उसके बाद प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा।