राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से किया पराजित

BDCA के तत्कालीन कोषाध्यक्ष संजय पांडे के निजी अस्पताल में कार्यरत भाई राजेश पांडेय ने 2.64 लाख रुपए की निकासी की
रांची

टीम sportsjharkhand.com

4 से 14 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (शनिवार) को अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से पराजित किया है।

इस टूर्नामेंट में झारखंड के पहले जीत से हॉकी झारखंड काफी उत्साहित है। हॉकी झारखंड के तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और आगे होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है।