भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक को मिली और एक जिम्मेवारी, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में निभाएंगे Deputy Chef de Mission की भूमिका

भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक को मिली और एक जिम्मेवारी, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में निभाएंगे Deputy Chef de Mission की भूमिका
रांची

टीम sportsjharkhand.com

गढ़वा निवासी और झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। 3 से 13 अगस्त 2023 तक आयोजित वर्ल्ड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए Deputy Chef de Mission नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि स्कॉटलैंड, ग्लास्गो में वर्ल्ड साइक्लिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि 23 अप्रैल 2023 को आयोजित साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के AGM में शैलेंद्र पाठक को भारतीय साइक्लिंग महासंघ के संयुक्त सचिव बन गए हैं।

शैलेंद्र पाठक की इस उपलब्धि पर गढ़वा व झारखंड के खेल प्रशासकों और खेलप्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।