झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 13 मई 2023 को, चयनित खिलाड़ी लेंगे U-15 बालक-बालिका,राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 में हिस्सा

झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 13 मई 2023 को, चयनित खिलाड़ी लेंगे U-15 बालक-बालिका,राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 में हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य U-15 बालक फ्री स्टाइल , ग्रीको रोमन स्टाईल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 13 मई सुबह 10 बजे से गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में 2008, 2009, (एवं 2010 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, सभी का ओरिजिनल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।

इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, 30 मई 2023 से 2 जून 2023 तक आयोजित U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में, झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के भार वर्ग

बालक फ्री-स्टाइल एवं ग्रीको रोमन

1-38kg
2-41kg
3-44kg
4-48kg
5-52kg
6-57kg
7-62kg
8-68kg
9-75kg
10-85kg

बालिका भार वर्ग

1-33kg
2-36kg
3-39kg
4-42kg
5-46kg
6-50kg
7-54kg
8-58kg
9-62kg
10-66kg