15 और 16 जुलाई को प्रथम झारखंड U 18 और U 20 जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन चंदनकियारी में

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रथम झारखंड स्टेट अंडर 18 और अंडर 20 जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो के चंदनकियारी में लगाए गए सिंथेटिक स्टेडियम में 15 और 16 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी साझा की है। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी अपने जिला सचिव से संपर्क कार पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में जिला सचिव द्वारा अपने-अपने जिले के खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। इसके लिए एथलेटिक एसोसिएशन ने 10 जुलाई 2023 को अंतिम तिथि निर्धारित की है।
