देश, विदेश के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में भी उनके फैंस मना रहें है ‘माही’ का जन्मदिन

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पूर्व कप्तान और आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज (7 जुलाई 2023) को जन्मदिन है। उनके फैन इस दिवस विशेष को अपने-अपने ढंग से मना रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। महेंद्र सिंह धोनी भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले एकलौते कप्तान है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली आईसीसी ट्रॉफी (2007 T20) जीती थी। फिलहाल धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं।

धोनी के होम टाउन में कई कार्यक्रम
उनके होमटाउन रांची समेत देश भर में क्रिकेट प्रेमी उनके जन्मदिन को मना रहे हैं। विदेशों में भी उनके फैंस इस दिन को मनाते हैं। इसी कड़ी में रांची में उनके जबरा फैन सुबोध कुशवाहा ने भी उनके जन्मदिवस को बेहतरीन ढंग से मनाया है। माही रांची में ही है, ऐसे में उनके फैन्स के लिए उनका जन्म दिवस इस बार कुछ खास है।

सिमलिया स्थित धोनी के आवास वीरा में भी चाहने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धोनी के एक झलक पाने के लिए आज के दिन उनके फैंस उतारू दिख रहे हैं।

Sportsjharkhand.com की ओर से भी महेंद्र सिंह धोनी को हैप्पी बर्थडे…..