16वीं राज्यस्तरीय जूनियर / सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता : ईस्ट सिंहभूम चैंपियन, रांची रनरअप

16वीं राज्यस्तरीय जूनियर / सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता :  ईस्ट सिंहभूम चैंपियन, रांची रनरअप
रांची

टीम sportsjharkhand.com

तीन‌ दिवसीय 16वां राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन स्थानीय खेल गांव स्थित बॉक्सिंग हॉल में हुआ। इस चैंपियनशिप में ईस्ट सिंहभूम चैंपियन और रांची रनरअप रहा। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

 

परिणाम इस प्रकार है…

ओवर ऑल चैंपियन पूर्वी सिंहभूम

ओवर ऑल चैंपियन रनरअप रांची

सब.जूनियर गर्ल्स

सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज-चंचला कुमारी (रांची)
सर्वश्रेष्ठ चुनौतीपूर्ण मुक्केबाज-आरती कुमारी लोहारा.(पूर्वी सिंहभूम).

जूनियर गर्ल्स

सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज-पलक कुमारी (पूर्वी सिंहभूम)

सर्वश्रेष्ठ चुनौतीपूर्ण मुक्केबाज-जसिका खेस्स (रांची)

सब.जूनियर बॉयज

सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज-राजू कुमार (पूर्वी सिंहभूम)
सर्वश्रेष्ठ चुनौतीपूर्ण मुक्केबाज-सौरव कुमार (धनबाद)

जूनियर बॉयज

सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज- येशु कुमार दास (पूर्वी सिंहभूम)
सर्वश्रेष्ठ चुनौतीपूर्ण मुक्केबाज-महफुज अंसारी (रांची)

समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डिविजनल रेलवे मैनेजर सीनियर एसीएम संजय कुमार शामिल हुए। वहीं रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव आनंद बिहारी दुबे समेत जिला और राज्य स्तरीय एसोसिएशन से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हुए।