Foreign Exposure Tour के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड की 4 बालिका पहलवान उत्तर प्रदेश रवाना

Foreign Exposure Tour के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड की 4 बालिका पहलवान उत्तर प्रदेश रवाना
रांची

टीम sportsjharkhand.com

30 जून को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित Foreign Exposure Tour के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड के चार बालिका पहलवान आज रांची रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुए

खुशबू कुमारी
रिंपा कुमारी
स्नेहा कुमारी
सिमरन बीलचन मींज

प्रशिक्षक-राजीव रंजन (भीम) इस चयन ट्रायल में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ीयों को, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तरफ से भारत से बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

झारखंड के 4 पहलवानों को, Foreign Exposure Tour के चयन ट्रायल में विजयी होने के लिए, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष- जिशन कमर, महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार, रवि कुमार (IAS) एवं भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, मधु तिर्की ने शुभकामनाएं दी।