कल से खेला जाएगा स्मृति कप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट, देखें सेड्यूल

कल से खेला जाएगा स्मृति कप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट, देखें सेड्यूल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

बुधवार (कल) से स्मृति कप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में स्पन्दन क्लब कोलकाता, जमशेदपुर की जांबाज, रांची रॉयल और बिहार की एमपी वर्मा 11 की चार टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट बुधवार से मेकॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। बताते चलें कि उद्घाटन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना मौजूद रहेंगे। स्मृति कप टूर्नामेंट 88 साल पुराने राज्य क्रिकेट संघ की सेवा करने वाले पूर्व क्रिकेट प्रशासकों और प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता रहा है।

मैच सेड्यूल

दिन का पहला मैच 7 जून को

रांची रॉयल बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, सुबह 9 बजे से

दिन का दूसरा मैच 7 जून

एमपी वर्मा 11 बिहार बनाम जमशेदपुर जांबाज, दोपहर 1 बजे से

दिन का पहला मैच 8 जून

रांची रॉयल बनाम जमशेदपुर जांबाज, सुबह 8 बजे से

दिन का दूसरा मैच 8 जून

एमपी वर्मा 11 बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, दोपहर 1 बजे से

दिन का पहला मैच 9 जून को

एमपी वर्मा 11 बनाम रांची रॉयल, सुबह 8 बजे से

दिन का दूसरा मैच 9 जून को

जमशेदपुर जांबाज बनाम स्पंदन क्लब कोलकाता, दोपहर 1 बजे से

10 जून को सुबह 9 बजे से

टॉप दो टीमें फाइनल में भिंड़ेगी।