बुशिकान कराटे डोजो का समर कैंप, विभिन्न प्रतिस्पर्धा भी हो रही है आयोजित

बुशिकान कराटे डोजो का समर कैंप, विभिन्न प्रतिस्पर्धा भी हो रही है आयोजित
रांची

टीम sportsjharkhand.com

इंटरनेशनल शोतोकान कराटे – डू क्योकाई की सम्बद्ध इकाई बुशिकान कराटे डोजो का पांच दिवसीय समर कराटे कैंप आज से दून पब्लिक स्कूल, धनबाद में शुरू हुआ। मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी के देख रेख में संचालित इस कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 65 कराटेकार भाग ले रहे हैं। कैंप के प्रथम दिन आज सभी प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। जिसमें कीहोन के साथ -साथ फ्लाइंग किक जैसी तकनीक की ट्रेनिंग विशेष रूप से दी गई।

सेमिनार के दौरान संघ के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट सूरज वर्मा, पवन बरनवाल, कपिल रवानी, जुली कुमारी, ममता पांडे, संदीप पासवान उपस्थित थे।

प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन

सेमिनार के अंत में फ्लाइंग किक स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में सौरव रवानी तथा महिला वर्ग में समृद्धि अव्वल घोषित हुई। कैंप का प्रशिक्षण सत्र कल मंगलवार को दोबारा सुबह 6 बजे से 10 बजे तक प्रारम्भ होगा।