झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन वन : 28 फरवरी से 3 मार्च तक आठ टीमों के बीच दंगल रांची में

झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन वन : 28 फरवरी से 3 मार्च तक आठ टीमों के बीच दंगल रांची में
रांची

टीम sportsjharkhand.com

28 फरवरी से 3 मार्च तक रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन 1 का आयोजन किया जाएग। इसकी जानकारी देने के उद्देश्य से झारखंड कबड्डी संघ की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष तपन रावत, महासचिव संजय झा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार मौजूद थे। इनकी माने तो झारखंड में पहली बार झारखंड राज्य कबड्डी संघ से संबद्ध यह प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता में 8 टीम में हिस्सा ले रही है

बिरसा मुंडा लायन्स, सिद्धू कान्हु वायर्स, शेख भिखारी हीरोज, तेलंगा खड़िया बलास्टर, कार्तिक उरांव राय राइनोज, वीर बुद्धु भगत टाइगर, तिलकामांझी द वॉरियर्स, नीलांबर पीतांबर फाइटर्स की टीम भाग ले रही है।

प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसमें झारखंड, बिहार, बंगाल उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य के भी खिलाड़ी शामिल है। प्रतियोगिता में रोज शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक कुल 4 मैच होंगे आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का फाइनल 3 मार्च को शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 51000, उपविजेता को 25000 और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा।