7 से 11 फरवरी तक दिल्ली में इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन, झारखंड के खिलाड़ी भी ले रहें हैं हिस्सा

| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
7 से 11 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में अयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमें राजदीप कौर, मनदीप कौर, कृष सिन्हा, तुषार कुमार सिंह, प्रतीक सुंडी झारखंड टीम के कोच प्रवीण कुमार और सचिव ओवैस अराफात शामिल है। टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रावना हुई है।
टीम को झारखण्ड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।